Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: दीपक हरपाल ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई,वंदना टांडी के साथ किया प्रसाद का वितरण।

Vivek Sahu

Sat, Jun 28, 2025
रायपुर( न्यूज उड़ान) दीपक हरपाल मोवा मंडल के कार्यकारिणी सदस्य ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।   इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों की सुख,समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। दीपक हरपाल के साथ भाजपा नेता वंदना टांडी ने भी प्रदेशवासियों को रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों की सुख,समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।   साथ ही जानकारी देते हुए कहा यह भारत की मजबूत सांस्कृतिक एकता और सौहार्द्र का प्रतीक है। दीपक हरपाल के साथ साथ वंदना टांडी ने कहा है कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। उत्कल समाज के साथ सभी छत्तीसगढ़वासी प्रतिवर्ष भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बालभद्र और बहन देवी सुभद्रा की रथयात्रा निकालते हैं।   यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान की एक झलक पाने को उत्सुक नजर आते हैं महिलाएं मंगल आरती करती हुई भगवान का स्वागत करती रहीं।   नगर के कई स्थानों पर भक्तों ने स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरण किया। कहीं अरबी-पूड़ी,आलू की सब्जी,खीर-हलवा,तो कहीं बिस्किट और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें श्रद्धालुओं को वितरित की गईं। दीपक हरपाल और वंदना टांडी ने भी प्रसाद का स्टाल लगाकर लोगों में मूंग और चना काप्रसाद वितरण किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन