Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

: महिला मोर्चा के भव्य सावन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Vivek Sahu

Mon, Aug 12, 2024
रायपुर (न्यूज उड़ान )भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में हरियर सावन महोत्सव का आयोजन रखा गया।   इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय थे। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य द्वय सुनीता दुग्गल व पूजा विधानी ने भी शिरकत की।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नारी का सम्मान हमारी परम्परा रही है। विश्व में भारत एकमात्र देश है,जो अपनी भूमि को माँ का दर्जा देकर भारत माँ के रूप में देश की पूजा करता है। छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना करके हम छत्तीसगढ़ की पूजा करते हैं,अपने संबोधन में श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता का भी पुणयस्मरण किया और कहा कि भाजपा ने महिलाओं के राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों पर काम कर रही है। पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा को प्रदेश की मातृ-शक्ति से मिले अपूर्व आशीर्वाद के लिए आभार मानते हुए मुख्यमंत्री ने महिला मोर्चा को इसका श्रेय दिया। हर घर तिरंगा अभियान और एक पेड़ माँ के नाम अभियान में महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी का आग्रह करते हुए श्री साय ने कहा कि मोर्चा का यह सावन उत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक चेतना से परस्पर सबको जोड़ने वाला है। प्रदेश की इस सांस्कृतिक विरासत को हम सबको जीवंत बनाए रखाना है। महिला मोर्चा के इस आयोजन की सराहना करते हुए श्री साय ने कहा कि यह कार्यक्रम मातृ-शक्ति की ओर से प्रकृति-वंदन है। श्री साय ने महिला मोर्चा को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए उपस्थित जनों को अभिवादन किया। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडेय ने महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विपक्ष के दिनों में अक्सर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली महिला मोर्चा की बहनों को आज सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी लेते देख बहुत अच्छा लग रहा है।   प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि हम सब महिला मोर्चा की बहनों को सदैव राजनैतिक भूमिका में देखते रहे हैं और आज सावन उत्सव में हमारी बहनों का अलग ही रूप देखने को मिल रहे है।   श्रीमती राजवाड़े ने नृत्य के गीत ‘बेटी हूं मैं बेटी’ की पंक्तियों को दोहराते हुए कहा कि आज बेटियां सभी क्षेत्रों में तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। इसका श्रेय माताओं-बहनों को जाता है। वरिष्ठ विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि हम और हमारी पीढ़ी ने संसद में महिला आरक्षण बिल पारित होते अपनी आँखों से देखा है। इसके हम साक्षी बने हैं, यह हमारे लिए सौभाग्य का विषय है। महिलाओं को जिस तरह से सदन में अधिकार और सम्मान मिल रहा है, वह बहुत ही गर्व की बात है। भाजपा महिला मोर्चा के इस आयोजन में विविध स्पर्धाएँ भी रखी गईं।   कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय सरला कोसरिया व लक्ष्मी वर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री द्वय संजय श्रीवास्तव व जगदीश (रामू) रोहरा, पूर्व मंत्री रामशिला साहू, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री चंपादेवी पावले, विभा अवस्थी, उपाध्यक्ष मीनल चौबे, प्रभा दुबे, ममता साहू, शीतल नायक, हेमलता शर्मा, संध्या तिवारी, सुषमा खलको, माया बेलचंदन, अरुणा सिंह, दीप्ति पांडेय, पुनीता डहरिया, मिनी पांडेय, निशा चौबे, आयुषी पाण्डेय समेत सभी कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष समेत पूरे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से माता-बहनें उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन