Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: कोरबा पहुंचे केबिनेट मंत्री लखन का हुआ भव्य स्वागत…बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेसियों ने भी किया स्वागत…हुई फूलों की बरसात

कोरबा (न्यूज उड़ान )जिले से विधायक लखन लाल देवांगन विष्णुदेव साय कैबिनेट के नवरत्नों में शामिल मंत्री है। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार वह कोरबा पहुंचे ,जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली, उनके कोरबा पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा, इतनी ही नहीं बीजेपी के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया, जो एक आश्चर्य का विषय भी रहा फूलों की पखुड़ियों की उन पर बरसात की गई। कोरबा में भाजपा मेन रोड ट्रांसपोर्ट नगर में जिस जगह पर चुनाव कार्यालय बनाया था उनके स्वागत के लिए वहीं पर भव्य मंच तैयार किया गया। जहां पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी की थी। मंच पर ही उन्हें तराजू में लड्‌डूओं के साथ तौला गया। एक दिन पहले ही राजधानी रायपुर में लखन लाल देवांगन ने पद और गोपीनिता की शपथ ली। अगले दिवस अपने जिले में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।   बिलासपुर से लेकर कटघोरा के रास्ते पर आने की जगह उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, कटघोरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर उनकी अगवानी की, महिला कार्यकर्ताओं ने आरती उतार कर उनका स्वागत किया। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं की ओर से श्री देवांगन को लड्डुओं से तौला गया। लखन लाल देवांगन के दर्री पहुंचने पर प्रतीक्षारत कार्यकर्ताओं ने कई स्थान पर उनका भव्य स्वागत किया। कोरबा ट्रांसपोर्ट नगर चुनाव कार्यालय में मीडिया से संक्षिप्त चर्चा में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख घर बनाने की भी स्वीकृति मिल गई है ,महतारी योजना में महिला को ₹12000 देने का जो वादा की थी उसे भी माननीय मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है।उसके लिए कोरबा सहित सभी जिलों का समग्र विकास किया जाएगा। घोषणा पत्र में जो बिंदु हमने शामिल किए हैं, उनका क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है। किसानों को धान बोनस का भुगतान 25 दिसंबर को किया जाना है।   कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के स्वागत सत्कार को लेकर कोरबा सीएसईबी चौक से लेकर सीतामणी तक भव्य स्वागत किया गया। सीतामढ़ी पहुंच कर प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा विकास महतो के घर में कोरबा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन जी पहुंचकर विकास महतो की माता श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया, सभी स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, क्षेत्र के नागरिकों को अपने जिले के विकास को लेकर श्री देवांगन से काफी उम्मीद है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन