Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: राजौरी में पीएम सूर्य घर योजना के तहत ल्यूमिनस कंपनी का सोलर पैनल विस्फोट से लगी आग, लाखों का नुकसान, मामला दर्ज ।

Vivek Sahu

Tue, Jun 10, 2025
जम्मू/राजौरी/ न्यूज उड़ान जम्मू के जिला राजौरी शहर में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत लगा सोलर पैनल में जोरदार ब्लास्ट तब हुआ जब घर के सदस्य निचले रूम में आराम कर रहे थे।   घटना के दौरान स्टोर में आग बड़क गई और बीच बचाव के लिए स्थानीय लोगों ने आग पर काबू करना चाहा, लेकिन तबतक स्टोर में रखा कॉस्मेटिक और स्टेशनरी सहित घर का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया था जिसकी कीमत लाखों में है फिलहाल जानी नुकसान नहीं हुआ।   वहीं इस संबंध में पुलिस थाना राजौरी में मामला दर्ज कर लिया गया है। और आगे की कार्रवाई जारी है।   संजीव कुमार पुत्र यशपाल निवासी जवाहर नगर वार्ड नंबर छह राजौरी की तीन मंजिला आवासीय इमारत में बिजली की बेहतरी के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत ल्यूमिनस कंपनी द्वारा सोलर पैनल लगाया गया। दो महीने के भीतर ही फट गया। जिससे लाखों रुपये के घरेलू , कॉस्मेटिक और स्टेशनरी का सामान जलकर राख हो गए।   जो करीब चार लाख रुपए से ऊपर का था। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य के साथ हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड राजौरी को दी।   फायर ब्रिगेड टीम के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़े पैमाने पर होने वाला हादसा टल गया नहीं तो बहुमंजिला इमारत और आसपास इमारतों और घरों में आग फेल सकती थी। इमारत के भूतल ( निचले हिस्से) पर एक स्टेशनरी और साथ में कॉस्मेटिक की दुकान है, जबकि बीच की मंजिल पर एक परिवार रहता है। एक पड़ोसी ने कहा अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो नुकसान बहुत बड़ा हो सकता था।" परिवार ने घटना के कारण हुए आर्थिक नुकसान और आघात का हवाला देते हुए प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजे की अपील की है।   उन्होंने कंपनी से विस्फोट के कारणों की जांच करने और भविष्य में सौर ऊर्जा प्रतिष्ठानों में सुरक्षा तंत्र सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। स्थानीय लोगों ने सरकारी सब्सिडी वाले (पीएम सूर्य योजना) सौर उपकरणों के सुरक्षा मानकों पर चिंता व्यक्त की है और सरकार से मांग की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निरीक्षण किया जाए।   पीएम सूर्य योजना के तहत घटिया उपकरण लगाने में सरकार भी जिम्मेदार है और अगर नुकसान के मुताबिक मुआवजा और लापरवाही में सुधार नहीं किया गया तो सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। रिपोर्ट......अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन