Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: नियंत्रण सीमा पुंछ के गांव से पाकिस्तानी गुब्बारा बरामद, जांच में जुटी एजेंसियां ।

Vivek Sahu

Thu, Apr 3, 2025
जम्मू/राजौरी / न्यूज उड़ान पाकिस्तानी विमान के आकार का गुब्बारा जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण सीमा ( एलओसी) के पास केरनी गांव में पड़ा मिला तो सुरक्षाबलों ने इसे अपने कब्जे में लेकर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।   यह घटना पाकिस्तान द्वारा सीमा पार से गतिविधियों को अंजाम देने के प्रयासों की ओर इशारा करती है।   पुलिस ने बताया कि गुब्बारे पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का लोगो बना हुआ था। यह गुब्बारा पहली बार नहीं मिला है, इससे पहले भी पाकिस्तानी गुब्बारे जम्मू-कश्मीर में पाए गए हैं।   बीते रोज पाकिस्तान सेना ने सीज फायर का उल्लंघन करते हुए पुंछ में भारतीय क्षेत्र में सुरक्षाबलों के मोर्चे को निशाना बनाकर नुकसान करने की कोशिश की और भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।   जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह गुब्बारा किस उद्देश्य से यहां आया था।   रिपोर्ट....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन