Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: राजौरी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कुख्यात नशा तस्कर का तीन मंजिला घर व कार सहित 53 लाख रु संपत्ति की जब्त ।

Vivek Sahu

Wed, Apr 2, 2025
जम्मू/राजौरी /न्यूज उड़ान जम्मू के जिला राजौरी में अवैध नशीले पदार्थों ( इललीगल ड्रग्स) से संबंधित अपराधों पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कुख्यात नशा तस्कर से संबंधित एक तिमंजिला आवासीय घर और एक कार सहित लगभग 53 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क ( जब्त) है। जानकारी के मुताबिक आरोपी तस्कर पिछले समय से अवैध कार्यों में शामिल था। जिसपर पुलिस कार्रवाई अमल में लाई। आरोपी तस्कर सरकारी डाकबंगला समीप वार्ड न. 2 का निवासी था।   यह कार्रवाई राजौरी पुलिस स्टेशन की एक टीम द्वारा की गई जिसका नेतृत्व स्टेशन हाउस ऑफिसर ने किया और डीएसपी हेडक्वार्टर राजौरी की देखरेख में की गई।   पुलिस ने बताया कि जब्त की गई संपत्ति में एक तीन मंजिला आवासीय भवन और एक कार शामिल है, जो हारून रशीद पुत्र अब्दुल रशीद नामक एक व्यक्ति की थी।   यह व्यक्ति नशीली दवाओं के अवैध व्यापार में शामिल था और उसने यह संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित की थी।   राजौरी पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेस (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 की धारा 68(एफ) के तहत यह कार्रवाई की। राजौरी पुलिस ने कहा कि वह नशीली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेगी और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी जो इस अवैध व्यापार में शामिल हैं। ... रिपोर्ट ....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन