Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: राजौरी के केरी सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा घुसपैठ का प्रयास, फायरिंग के साथ सर्च ऑपरेशन

Vivek Sahu

Sun, Jun 15, 2025
जम्मू/राजौरी / न्यूज उड़ान जम्मू के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तान द्वारा आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी है।   ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान को संघर्ष विराम भी रास नहीं आ रहा है जिससे की वह नपाक हरकत लगातार कर रहा है।   राजौरी सिटी से लगभग 19 किलोमीटर की दूरी पर राजौरी के केरी सेक्टर के अंतर्गत पाकिस्तानी लोगों द्वारा घुसपैठ का प्रयास किया गया।   एक से दो संदिग्ध को नियंत्रण रेखा क्रॉस करते देख भारतीय सेना के जवानों ने पाक घुसपैठियों को देख ललकारा लेकिन वो नहीं रुके और घुसपैठियों (आतंकियों) ने आगे से फायरिंग शुरू कर दी।   जिसकी सेना जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। आतंकी घटना के मद्देनजर पूरे इलाके को सेना व जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा घेर लिया है और बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी है।   फिलहाल इस घटना में जानी नुकसान की खबर नहीं मिल पाई है। वहीं राजौरी के थन्नामंडी क्षेत्र से सेना को आतंकियों द्वारा छिपाकर रखा गोलाबारूद बरामद हुआ है। रिपोर्ट.....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन