Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: मां ने 8 दिन की नवजात बेटी को सूखे तालाब में छोड़ कर मार डाला, मामला दर्ज

Vivek Sahu

Tue, Jun 25, 2024
जम्मू/राजौरी / न्यूज उड़ान जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक महिला ने अपनी 8 दिन की नवजात बेटी को गांव के सूखे तालाब में सीधे धूप में छोड़ दिया जिससे बच्ची की गर्मी, भूख और प्यास से मौत हो गई। जेके पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला राजौरी के आधीन सुंदरबनी तहसील के कड़मा पराट गांव में लगभग सूखे तालाब में एक शिशु का शव पड़ा होने की सूचना मिली और तुरंत उसे बरामद करने के लिए एक टीम भेजी गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पीड़िता की मां शरीफा बेगम ने पिता मोहम्मद इकबाल पर अपराध का आरोप लगाया।   अधिकारियों ने बताया कि हालांकि यह पाया गया कि घटना के समय वह कश्मीर चला गया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद जांचकर्ताओं का ध्यान मां पर गया, जिसे बाद में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान वह टूट गई और उसने अपराध कबूल कर लिया। आरोपी शरीफा का इकबाल से झगड़ा हुआ था और उससे बदला लेने के लिए उसने बच्ची को सीधे धूप में सूखे तालाब में अकेला छोड़कर उसकी जान ले ली,और बाद में उसका दोष अपने पति इकबाल पर डाल दिया। उन्होंने बताया कि सुंदरबनी पुलिस थाने में शरीफा के खिलाफ हत्या और अन्य अपराधों का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। ... अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन