Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: पुंछ तोतागली जंगल में डेढ़ सौ मीटर खाई में लुढ़की अल्टोकार , सेना ने बचाई जान बचाव

Vivek Sahu

Sun, Aug 4, 2024
जम्मू/राजौरी / न्यूज उड़ान / शनिवार शाम बारिश के बीच नेशनल हाईवे 144ए राजौरी - पुंछ के अंतर्गत एक ऑल्टो कार के गहरी खाई में लुढ़कने से वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा में तैनात सेना जवान भारी दल घटना स्थल पर पहुंच बचाब कार्य चलकर प्राथमिक उपचार देकर युवक को पास के सेना अस्पताल पहुंचाया।   भिंबर गली (बीजी) से 4 किलो मीटर आगे तोतागली जगल के बीचों बीच में एनएच पर सड़क हादसा तब पेश आया जब ऑल्टो कार सुरनकोट की ओर जा रहा थी।   हल्की बारिश के बीच ड्राइवर का संतुलन कार से हट गया और कार संख्या न. जेके 01एजी-6876 करीब डेढ़ सौ मीटर खाई में लुड़क गई।   जिसके चलते कार को चला रहा ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सेना जवानों ने घायल युवक को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाल प्राथमिक उपचार दिया और पास के सेना अस्पताल में भर्ती करवाया। जानकारी के मुताबिक युवक की जान अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है।   वहीं घटना की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल की पहचान बगदाद हुसैन शाह निवासी सुरनकोट के रूप में की गई है, जो सेना कर्मी है। बतादें जहां सड़क हादसा पेश आया वह अति आतंक क्षेत्र माना जाता है। ... अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन