Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

: घंटाघर स्थित कॉम्प्लेक्स से कूदकर युवक ने किया आत्महत्या प्रयास, हालत गंभीर,

Vivek Sahu

Tue, Jul 9, 2024
कोरबा में तीन मंजिला इमारत से कूदकर युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया, इससे पहले युवक ने अपना गला रेता फिर तीन मंजिला इमारत से कूद गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है। 108 की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना सीविल लाईन थाना अंतर्गत की है। जहां घंटाघर स्थित कॉम्पलेक्स से छलांग लगाकार एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। इससे पहले उसने ब्लेड से अपना गला रेता फिर तीन मंजिला ईमारत से छलांग लगा दी। इस घटना में वह खून से लथपथ हो गया। आत्मघाती कदम उठाने वाले युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची है और 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन