Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 08 प्रकरणों में कुल 107 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 17 पाव देसी प्लेन मंदिरा शराब किया जप्त।

Vivek Sahu

Thu, Feb 22, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर लगातार पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है।   इसी कड़ी में दिनांक 18/02/2024 को भी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब एवं नशीली पदार्थ के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/ चैकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है। कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 08 प्रकरणों में कुल 107 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 17 पाव देसी प्लेन मंदिरा शराब किया जप्त। थाना बांगो क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोडी़उपरोड़ा भदरापारा से 03 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त। थाना बांगो क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डबरीपारा पोडी़उपरोड़ा से 04 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त। थाना कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत बरभांठा कसनिया में 12 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त। थाना कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत होंडा एजेंसी के सामने बिलासपुर रोड कटघोरा में 20 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 17 पाव देसी प्लेन मदिरा शराब को किया गया जप्त। चौकी मानिकपुर क्षेत्र अंतर्गत दादरखुर्द जनकपुरी मोहल्ला में 08 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त। थाना दीपका क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास में 35 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त। थाना दर्री क्षेत्र अंतर्गत बिजरा घाट झाबू के पास से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त। थाना दर्री क्षेत्र अंतर्गत आयोध्यापुरी बुढादेव के पास से 05 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त। पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन