Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: फ्लैश मॉब डांस के जरिए मतदाता जागरूकता का दिया गया संदेश

Vivek Sahu

Fri, Nov 10, 2023
कोरबा  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के दिशा- निर्देशन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा महानगरों की तर्ज पर फ्लैश मॉब डांस के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। मतदाता जागरूकता के तहत इस आयोजन में स्काउट्स-गाइड्स के कैडेट्स ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया एवं कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा जिले में नियमित रूप से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोरबा नगर के मुख्य मार्ग स्थित पॉम मॉल के सामने फ्लैश मॉब डांस का आयोजन किया गया। फ्लैश मॉब डांस के जरिए छत्तीसगढ़ी सहित अन्य राज्यों की कला-संस्कृति की प्रस्तुति की गई। स्काउट गाइड्स के कैडेट्स द्वारा मतदान के लिए प्रेरित करने वाले गाने पर सामूहिक नृत्य प्रदर्शन कर लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया गया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के आकर्षक फ्लैश मॉब डांस ने नगर वासियों को विशेष प्रभावित किया। बड़ी संख्या में शहरवासियों ने नृत्य का आनंद लिया। इसी प्रकार आगामी 15 नवम्बर को भी जिले के अनेक स्थानों में फ्लैश मॉब डांस की प्रस्तुति की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन