Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

: कुदमुरा-श्यांग मार्ग पर उड़ती धूल के गुब्बारों से ग्रामीण परेशान,निर्माणाधीन कंपनी पर लग रहे आरोप।

Vivek Sahu

Tue, Oct 22, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )जिले में उरगा-पत्थलगांव भारतमाला परियोजना के तहत हाईवे निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते कुदमुरा-श्यांग मार्ग पर दस किलोमीटर लंबी सड़क जर्जर हो गई है। जिसके चलते इस मार्ग पर धूल के तूफान उठने लगे हैं। इन धूल के तूफान के चलते इस मार्ग पर पैदल चलने वाले और साइकिल व दो पहिया वाहन से सफर करने वाले लोगों का जीना मुहाल हो गया है। आपको बता दें कि भारत माला परियोजना के तहत निर्माणाधीन सड़क के कारण कुदमुरा-श्यांग मार्ग पर कुदमुरा से जिलगा तक रोजाना भारी लोडेड ट्रकों की आवाजाही हो रही है। इसके चलते यह सड़क जर्जर व खस्ताहाल हो गई है। धूल के तूफान के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है। वहीं, इस मार्ग पर स्कूल जाने वाले बच्चों के यूनिफॉर्म भी धूल के तूफान के कारण पूरी तरह गंदे हो जाते हैं। जिससे स्कूली छात्र-छात्राओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धूल बन रही आफत सड़क पर उड़ती धूल के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। दिनभर उड़ती धूल से ग्रामीण परेशान हैं। हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोग अब धूल के कारण बीमार होने लगे हैं। धूल के कारण लोगों को एलर्जी, आंखों में जलन, इंफेक्शन, सर्दी-खांसी के अलावा सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के विकल्प अपना रहे हैं। उसके बाद भी लोग खुद को धूल की चपेट में आने से नहीं बचा पा रहे हैं। सड़क में धूल का ऐसा आतंक है कि लोग इससे बचने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं। ये लग रहे आरोप ग्रामीणों का कहना है कि पानी का छिड़काव न होने से धूल उड़ रही है, जिससे राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल चलने वालों को तब होती है, जब बड़े वाहन गुजरते हैं। बड़े वाहनों के पीछे चल रहे लोग धूल के कारण कुछ देख नहीं पाते। इसके कारण सामने से आ रहे लोग भी साफ नहीं दिखाई देते। धूल के कारण लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ऐसा दोपहिया वाहन, साइकिल और पैदल चल रहे लोगों के साथ हो रहा है। धूल के कण इन लोगों की आंखों में जा रहे हैं, जिससे देखने में दिक्कत हो रही है। कुछ लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। स्कूली बच्चे भी इसी रास्ते से आते-जाते हैं, उन्हें भी परेशानी हो रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन