Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

: कोरबा पुलिस के द्वारा स्कूल/कॉलेज में आयोजित में किया गई विभिन्न प्रतियोगिताएँ।

Vivek Sahu

Mon, Oct 28, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस (21 अक्टूबर) से राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) तक पुलिस झंडा दिवस के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जिले के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। जिसमें आज पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर स्कूल/कॉलेज में चित्रकला, वाद विवाद, मेहंदी, निबंध और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल सीतामढ़ी और शासकीय पीजी कालेज कोरबा में आज ‘राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका’ विषय में विभिन्न प्रतियोगिताएँ जैसे चित्रकला, वाद विवाद, मेहंदी, निबंध और रंगोली का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विधार्थी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया । पीजी कॉलेज में शस्त्र और उपकरण की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। कोरबा जिले के 12 शहीद जवानों के योगदान को याद करते हुए उनको याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन