Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा में OBC जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

: सजग कोरबा के तहत पुलिस द्वारा यातायात/नशा मुक्ति/ महिला सुरक्षा/साइबर के संबंध में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान।

Vivek Sahu

Sun, Oct 6, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) मंदिरों, गरबा स्थल और दुर्गा पंडालों में चलाया जा रहा अभियान। ऑडियो चलाकर और सजग कोरबा के बैनर लगाकर लोगो को किया जा रहा जागरूक। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सजग कोरबा अभियान में साईबर क्राइम, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, अभिव्यक्ति ऐप, मैत्री महिला सुरक्षा हेल्पलाइन एवं यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी जटगा पुलिस के द्वारा क्षेत्र के ग्राम पौड़ी गोसाई में बालिकाओं व महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप और मैत्री हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी दिया जा रहा है एवं महिलाओं को किन-किन परिस्थितियों में इस ऐप का इस्तेमाल करना है और इसके क्या-क्या फायदे हैं उसके बारे में भी पुलिस के द्वारा बताया एवं समझाया जा रहा है। साथ में नशा के ख़िलाफ़, यातायात नियम और साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। इसी प्रकार सर्वमंगला मंदिर, मड़वारानी मंदिर, चैतुरगढ़ मंदिर, गरबा स्थल और दुर्गा पंडालों में ऑडियो चलाकर और सजग कोरबा के बैनर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ज्ञात हो कि कोरबा पुलिस के द्वारा सजग कोरबा के तहत ह्वाट्सऐप, फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन