Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा में “साइबर चौपाल” का आयोजन।

राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।

: ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट करने वाले बबली गैंग के दो आरोपी गिरफ़्तार

Vivek Sahu

Mon, Jun 17, 2024
korba  गिरफ़्तार आरोपी:- 01. शिवम दास उर्फ़ बबली पिता लक्ष्मण दास उम्र २० वर्ष साकिन इमलिडग्गू थाना कोतवाली कोरबा। 02. ⁠सूरज यादव पिता बालाराम यादव उम्र २१ वर्ष साकिन इमलिडग्गू थाना कोतवाली कोरबा कोरबा (न्यूज उड़ान )मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस चौहान व नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतिभा मरकाम के मार्गदर्शन पर ट्रक ड्राइवरों से हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाले बबली गैंग को पकड़ने में सफलता मिली है।   प्रार्थी ट्रक ड्राइवर मनीष कुमार यादव पिता इंद्ल राम यादव उम्र२३ वर्ष सदगुरु ट्रांसपोर्ट कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15/06/24 के 5:30 बजे अज्ञात लोगों के द्वारा चाकू दिखाकर प्रार्थी का मोबाइल एवं नगदी रक़म लूट कर ले गये है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार मुखबिर तंत्र लगाकर आरोपियों की पतासाजी की गई और चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में बबली गैंग के आरोपी शिवम दास उर्फ़ बबली और उसके साथी सूरज यादव को पकड़ कर उनके क़ब्ज़े से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा चाकू और लूटे गये मोबाइल, नगदी रक़म को जप्त कर आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है, जिन्हें न्यायिक रिमांड में भेज दिया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन