Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: नाम निर्देशन और निर्वाचन व्यय के सम्बंध में राजनैतिक दलों को दिया गया प्रशिक्षण

Vivek Sahu

Sat, Oct 14, 2023
कोरबा  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ अग्रवाल के निर्देशन में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलें के विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों तथा प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन व्ययों का मानक दर प्रदाय करने एवं नाम-निर्देशन के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इस अवसर पर अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे, जिला मास्टर ट्रेनर डॉ. एम.एम. जोशी विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित थे। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिला मास्टर ट्रेनर डॉ. जोशी द्वारा नाम-निर्देशन पत्र भरने के संबंध में डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को नाम निर्देशन पत्र भरने के दौरान भरी जाने वाली सभी जानकारियों एवं बरती जाने वाली सावधानियों एवं आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर होने वालीे वाली दण्डात्मक कार्यवाही से भी अवगत कराया। डॉ. जोशी ने प्रत्याशियों द्वारा की जाने वाली व्यय का भी पूर्ण रजिस्टर संधारण करने की बात कही। साथ ही प्रत्याशियों को नकद भुगतान नहीं करने की समझाइश दी। इस दौरान निर्वाचन के समय अभ्यर्थियों/प्रत्याशियों द्वारा विभिन्न मदों में किए जाने वाले व्ययों के लिये मानक दर निर्धारण किये जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। इसके अंतर्गत प्रचार-प्रसार सामग्री सहित खाने-पीने के विभिन्न सामानों, टेंट, बैंड-बाजा, डीजे, होटल एवं वाहनों के किराया निर्धारण सहित अन्य व्यय शामिल हैं। चर्चा उपरांत् बैठक में उपस्थित सभी राजनैतिक पदाधिकारियों की सहमति से आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की अवधि के लिये विभिन्न मदों मे व्यय किये जाने हेतु मानक दर का निर्धारण किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन