Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: यातायात पुलिस और NSS के छात्र-छात्राओं के द्वारा शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए राहगीरों को बताया गया

Vivek Sahu

Sun, Jan 21, 2024
कोरबा। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन पर 15 जनवरी को जिला कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में प्रतिदिन थानों व यातायात पुलिस द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम कर जिलेवासियों को यातायात के प्रति जागरूक किया जावेगा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के सातवें दिवस पर थाना और यातायात पुलिस के द्वारा किया गया:- ▪️ यातायात पुलिस के द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत CSEB चौक से टीपी नगर चौक तक जागरूकता रैली निकाली गया जिसमें CISF के जवान, पुलिस एवं नगर सेना के जवान, NCC कैडेट एवं स्कूल के छात्र-छात्राएं और शहर के नागरिकों ने हिस्सा लिया। ▪️यातायात पुलिस और NSS के छात्र-छात्राओं के द्वारा शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए राहगीरों को बताया गया। ▪️राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को सफल बनाने के लिए यातायात पुलिस का साथ देने के लिए ऑटो संघ भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है। ▪️कोरबा पुलिस और ऑटो संघ के द्वारा ऑटो में बैनर पोस्टर लगाकर राहगीरों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। साथ ही कोरबा पुलिस के द्वारा सभी थाना/चौकी अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियम के पालन नहीं करने वालों बाइक सवार एवं चार पहिया वाहन चलने वाले राहगीरों को यातायात संबंधी जानकारी देकर यातायात नियम का पालन करने चॉकलेट देकर निवेदन किया गया है और उनको हिदायत भी दिया गया। *राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 में यातायात एवं पुलिस के द्वारा जरूरी दिशा निर्देश:-* 01. सीट बेल्ट जरूर पहनें 02. हेलमेट के बिना टू व्हीलर न चलाएं 03. ड्राइविंग के दौरान फोन पर बात न करें 04. तेज रफ्तार में गाड़ी न चलावें 05. रेड लाइट जंप न करें 06. नशे में गाड़ी न चलाएं *कोरबा पुलिस और यातायात के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति से निवेदन करता है कि यातायात के नियमों का शत प्रतिशत पालन करें, तो दुर्घटना मुक्त भारत की कल्पना साकार हो सकती हैl*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन