Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा में “साइबर चौपाल” का आयोजन।

राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।

: पीएम आवास योजना अंतर्गत रिक्त संविदा पदों पर प्रारंभ हुई भर्ती की प्रक्रिया।

Vivek Sahu

Tue, Dec 17, 2024
कोरबा ( न्यूज उड़ान) 17 दिसंबर 2024/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत रिक्त संविदा पद जिला समन्वयक-01, सहायक अभियंता-01 के पद पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग के निर्देशन में जिला समन्वयक एवं सहायक अभियंता का कौशल परीक्षण एवं साक्षात्कार का आयोजन 16 दिसम्बर को किया गया।   परीक्षा एवं साक्षात्कार प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। सीईओ श्री नाग सहित संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज बंजारे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रूचि शार्दुल ने परीक्षा गतिविधियों का निरीक्षण किया। दिनांक 17 दिसंबर को विकासखण्ड समन्वयक, 19 दिसंबर को तकनीकी सहायक, 20 दिसंबर को सहायक प्रोग्रामर लेखापाल, सहायक ग्रेड-03 के पदों पर कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।   सीईओ श्री नाग ने बताया कि जिला समन्वयक - 01 पद, सहायक अभियंता – 01 पद, के स्वीकृत संविदा रिक्त पदों कि पूर्ति किये जाने हेतु 16 दिसम्बर को लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा मे लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार आयोजित की गई।   चयन समिति के अनुमोदन उपरांत लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में अभ्यर्थियों को प्राप्त परीक्षा परिणाम तथा अंनतिम मेरिट सूची जारी करते हुए, दावा-आपत्ति आंमत्रित की गई है।   जिन अभ्यर्थियो को अंनतिम मेरिट सूची के संबंध मे दावा आपत्ति है, वे अपना अभ्यावेदन दिनांक 17.12.2024 से दिनांक 19.12.2024 तक प्रस्तुत कर सकते हैं ।   परीक्षा परिणाम, अनंतिम मेरिट सूची एवं कौशल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की ओ. एम. आर. सीट जिले की वेब साईट - www-korba.gov.in का अवलोकन अभ्यर्थी द्वारा किया जा सकता है एवं जिला पंचायत कोरबा / लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन