Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: 100 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के आधार सत्यापन की प्रक्रिया 25 जुलाई से होगी शुरू।

Vivek Sahu

Wed, Jul 16, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की पाँचवीं बैठक का आयोजन किया गया।   बैठक में यूआईडीएआई हैदराबाद के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री आशीष कुमार ने पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से अधिकारियों को जिले में संचालित विभिन्न आधार सेवाओं की जानकारी दी।   प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि जिले में 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों के आधार कार्ड का सत्यापन कार्य 25 जुलाई 2025 से प्रारंभ किया जाएगा।   यदि किसी शतायु व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है, तो उनके आधार को मृत्युप्रमाण पत्र के आधार पर निष्क्रिय कर दिया जाएगा।   ग्रामीण क्षेत्रों में इस सत्यापन कार्य की ज़िम्मेदारी संबंधित जनपद पंचायत के सीईओ को सौंपी गई है,जो बतौर नोडल अधिकारी कार्य करेंगे।   इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन