Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: ठेकेदार द्वारा खोदा गड्ढा बड़े हादसे का हो रहा है इंतजार

Vivek Sahu

Thu, Dec 28, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान )नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 48 में रोड चौड़ीकरण के नाम पर ठेकेदार द्वारा खोदा गड्ढा क्या किसी बड़े हादसे के इंतजार कर रहा है इसका जवाब तो ठेकेदार ही दे सकता है।   गड्ढा खोदे एक सप्ताह हो गया है उसके बाद भी रोड चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं किया गया है।और न ही सुरक्षा के दृष्टि से कुछ सांकेतिक बोर्ड या रीबन लगाया गया है।   बताया गया की सड़क को खोदे एक सप्ताह हो गया है लेकिन काम शुरू नहीं किया गया है जिसकी वजह से,3 दिन पहले खोदे गए गड्ढे की वजह से एक हादसा भी हुआ था जिसमे एक युवक लहू लुहान हो गया था जिसे स्थानीय लोगों के मदद से डायल 112 के जवानों के द्वारा हॉस्पिटल ले जाया गया।   कथित तौर पर ये कहा जा रहा गड्ढा खोदाई एक सप्ताह के बाद भी कार्य शुरू नहीं करना समझ से परे है क्या ठेकेदार किसी बड़े हादसे के इंतजार कर रहा है या फिर और कुछ है...   बता दें कि सरकार द्वारा लोगो को मूलभूत सुविधा मुहैया कराने अनेक योजना चला रही है,उसमे से एक अति आवश्यक योजना नल जल योजना है।   सरकार द्वारा नल जल योजना के तहत घर घर पानी के लिए नल का कनेक्शन दिया गया है,जिसे भी ठेकेदार द्वारा गड्ढा खोदाई कराने के दौरान जेसीबी मशीन ने नष्ट कर दिया है जिससे पानी लोगो के घरों में जाने के बजाय खोदे गए गड्ढा में बेकार बह रहा है,जिससे लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी हो रहा है।   वहीं एक व्यक्ति द्वारा गड्ढे को लेबर लगा कर पटाया जा रहा था जब हमने उस व्यक्ति से गड्ढे को पाटने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके शशुर का स्वास्थ ठीक नही है घर पर कार रहते हुए भी कल हमने कार किराया पर ले के गए थे लेकिन आज भी काम शुरू नहीं हुआ है और हमे अभी भी मरीज को ले कर हॉस्पिटल जाना है इस लिए हमने लेबर लगा कर कार निकालने के लिए गड्ढा को पाट रहें हैं। काम में देरी होने की जब हम दूरभाष के माध्यम से जोन कमिश्नर से बात की तो उन्होंने बताया ठेकेदार द्वारा उन्हें बताया गया की कार्यस्थल पर इंजीनियर भेजा जा रहा है। हमने भी जब ठेकेदार से बात की तो आज से काम शुरू करने की बात कही लेकिन खबर लिखे जाने तक तो किसी प्रकार का काम शुरू नहीं की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन