Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: निगम के विवेकानंद उद्यान स्थित वेव्ह पूल का महापौर फीता काटकर शुभारंभ किया

Vivek Sahu

Thu, May 11, 2023

कोरबा। निगम के विवेकानंद उद्यान स्थित वेव्ह पूल का माननीय महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद जी के मुख्य आतिथ्य में फीता काटकर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी ने किया, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर इन

काउंसिल के सदस्य श्री संतोष राठौर, पार्षद रविसिंह चंदेल, एल्डरमेन रामगोपाल यादव, नगर निगम कोरबा के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।
मान.महापौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि वेव्ह पूल का

संचालन प्रारंभ हो जाने से क्षेत्र की जनता में हर्ष व्याप्त है, यहॉं पर आमजन पहुंचकर अब वेव्ह पूल में कृत्रिम समुद्री लहरों का भी आनंद उठा रहे हैं। शुभारंभ अवसर पर भारी संख्या में महिला, पुरूष एवं बच्चे उपस्थित थे, जिनके चेहरे पर वेव्हपूल को देखकर हर्ष छाया था एवं इस गर्मी के मौसम में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग

वेव्ह पूल के ठंडे-ठंडे समुद्री लहरों का आनंद उठा सकेंगे।
सी.एस.ई.बी. चौक के समीप स्थित नगर पालिक निगम कोरबा के विवेकानंद उद्यान का वेव्ह पूल का संचालन

सप्ताह में दो दिन बुधवार एवं रविवार को सुबह 09 बजे से 10.30 बजे तक महिलाएं व परिवार के लिए तथा सुबह 10.30 बजे से 01.30 बजे तक केवल पुरूषों के लिए खुला रहेगा, जहॉं पर इस बढ़ती गर्मी के मौसम में लोग ठंडी व कृत्रिम समुद्री लहरों का आनंद उठा सकेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन