Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: गुम इंसानों की बरामदगी में कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता।

Vivek Sahu

Mon, Aug 11, 2025
कोरबा पुलिस ने इस वर्ष में अब तक कुल 465 गुमशुदा व्यक्तियों को विभिन्न स्थानों से बरामद करने में सफलता प्राप्त किया। दिनांक 01 जनवरी 2025 से 10 अगस्त 2025 के बीच कोरबा पुलिस द्वारा गुम इंसान की तलाश हेतु विशेष अभियान चलाया गया।   इस अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने अब तक कुल 465 गुमशुदा व्यक्तियों को विभिन्न स्थानों से बरामद करने में सफलता प्राप्त की है, जिनमें – 17 बालक, 92 बालिका, 243 महिला, 113 पुरुष शामिल हैं। अभियान का संचालन श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान चलाया गया।   इसके तहत कोरबा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को गुम इंसानों की बरामदगी हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। पुलिस टीमों द्वारा लगातार खोजबीन, मुखबिरों की मदद, तकनीकी विश्लेषण, सोशल मीडिया ट्रैकिंग एवं संबंधित जिलों/राज्यों की पुलिस के सहयोग से यह सफलता प्राप्त हुई। कई मामलों में गुमशुदा बच्चों को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया गया तथा महिलाओं एवं पुरुषों को उनके परिवार से मिलाया गया। कोरबा पुलिस का संकल्प कोरबा पुलिस जनता से अपील करती है कि यदि किसी भी व्यक्ति की गुमशुदगी की सूचना हो तो तत्काल निकटतम थाना या डायल 112 पर सूचित करें। प्रत्येक गुम इंसान की बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें आम नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन