Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: कोरबा पुलिस द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।

Vivek Sahu

Tue, Jun 24, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर के मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस द्वारा छात्रों को जागरूक करने एवं पुलिसिंग की बेहतर समझ प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला कोरबा, थाना कोतवाली , कटघोरा, दर्री, बालको एवं सिविल लाइन क्षेत्र के स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों को पुलिस की कार्य प्रणाली, कर्तव्यों, कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया, साइबर क्राइम की जानकारी, नशा मुक्ति, ट्रैफिक नियम, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण अधिनियम सहित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा उन्हें बताया कि कानून के पालन के साथ-साथ समाज में सहयोग और सकारात्मक सोच से ही एक सशक्त नागरिक का निर्माण संभव है। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं ने पुलिस विभाग की कार्य प्रणाली को नजदीक से समझा और सराहना की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में कानून के प्रति सम्मान, नागरिक जिम्मेदारी एवं पुलिस के प्रति विश्वास को बढ़ाना था। कोरबा पुलिस द्वारा आगे भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में किया जाएगा, जिससे बच्चों में कानून और व्यवस्था के प्रति जागरूकता और भागीदारी की भावना को प्रोत्साहन मिल सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन