Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा में OBC जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

: बालको डीपीएस स्कूल के छात्र की लाश बाल्को के कुएं में मिली है।

Vivek Sahu

Sun, Jul 21, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत डीपी एस स्कूल के छात्र ने कुएं में कूद कर जान दे दी । ऐसी बातें सामने आ रही हैं,बताया जा रहा है कि कक्षा दसवीं का छात्र अमन साव आज सुबह स्कूल गया था, जहां पेरेंट्स-टीचर मीटिंग रखी गई थी और पेरेंट्स को बुलाया गया था। लेकिन सुबह 11 वह स्कूल से लापता हो गया, इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उसकी तलाश शुरू की गई।   डीपीएस स्कूल से लगे बेलाकछार क्षेत्र की ओर उसे जाते हुए देखने की बात सामने आई तो पुलिस और परिजन उस ओर तलाश करने निकल पड़े।   वहां एक पुराना कुआं के ऊपर छात्र का चश्मा नजर आया, जब किसी अनहोनी की आशंकावश कुएं में लोगों को उतारा गया तो छात्र की लाश बरामद हुई। माना जा रहा है की छात्र ने कुएं में कूद कर जान दी है,बताया जा रहा है कि छात्र का मार्कशीट मिला है जिसमें संभवत: कम नंबर आने के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। ऐसा पारिवारिक सूत्रों के हवाले से ज्ञात हुआ है, मृतक छात्र बालको के कमर्शियल डिपार्टमेंट में कार्यरत का पुत्र था, अमन का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी । पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन