Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: टांगी मारकर पुत्र ने की पिता को हत्या

Vivek Sahu

Tue, May 9, 2023

कोरबा। जिले के करतला थाना अंतर्गत ग्राम फत्तेगंज के सराईभांठा में रविवार को देर रात हत्या की घटना सामने आयी।

दुलार सिंह कंवर 50 वर्ष की हत्या उसके दत्तक पुत्र ने कर दी।

हत्या की वजह शराब पी कर घर आना था।बताया जा रहा है दुलार सिंह कंवर के बच्चे नहीं है। उसने 8 साल पहले बड़े भाई राम लाल के बड़े बेटे चंद्र कुमार को गोद लिया। पालन-पोषण के साथ ही उसका परिवारिक रीति रिवाज के साथ विवाह भी किया। चंद्र कुमार के दो बच्चे भी हैं वे सभी एक साथ रहते थे। दुलार सिंह ने कुछ दिन पहले घर पर पूजा पाठ का आयोजन किया था जिसमें पुजारी को देने के लिए घर पर अलग से चावल रखा था। उसे चन्द्र कुमार ने बेचकर शराब पी लिया।

रविवार देर शाम चंद्र कुमार घर आया तो पिता ने इस हरकत पर आपत्ति जताई। दोनों के बीच विवाद हो गया और चंद्र कुमार ने दुलार सिंह पर टांगी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना के बाद करतला पुलिस ने आरोपी चंद्र कुमार को पकड़ लिया।

दुलार सिंह के शव को पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन