Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान का आयोजन।

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस से अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

: कोरबा जिले में अब तक 16 लाख 14 हजार 130 क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी, जिले के किसानों ने अब तक 329 करोड़ 27 लाख रुपए से अधिक का बेचा धान

Vivek Sahu

Mon, Jan 9, 2023

कोरबा। जिले में 01 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी तेजी से जारी है। जिले में 60 धान उपार्जन केंद्रो से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। जिले में अब तक 16 लाख 14 हजार 130 क्विंटल 80 किलो धान की खरीदी हो चुकी है। इसमें से 15 लाख 42 हजार 778 क्विंटल 40 किलो मोटा और 71 हजार 352 क्विंटल 40 किलो सरना धान शामिल हैं। धान खरीदी के साथ खरीदी केंद्रों से धान का उठाव भी तेजी से जारी है। खरीदे गए धान में से 84 प्रतिशत से अधिक धान का उठाव हो चुका है। साथ ही जिले में कोई भी उपार्जन केंद्र बफर लिमिट से अधिक नहीं है। खरीदी केंद्रों से अभी तक 13 लाख 64 हजार 917 क्विंटल 05 किलो धान का उठाव हो चुका है। शेष धान का उठाव तेजी से जारी है।

पिछले दो दिनों में छह हजार 200 मिट्रिक टन धान का उठाव हुआ है। साथ ही मिलरों को लगातार धान उठाव के लिए निर्देशित किया जा रहा है। जिले के किसान अब तक 329 करोड़ 27 लाख रुपए से अधिक का धान समितियों में बेच चुके है। जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी ने बताया की जिले के खरीदी केंद्रों में धान खरीदी लगातार जारी है। वहीं धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सभी सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष समितियों के अलावा टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से भी टोकन जारी किया जा रहा है। इससे किसानों को घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन