Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

: कोरबा शिवाजी नगर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ कलश यात्रा के साथ हुआ प्रारंभ।

Vivek Sahu

Fri, Dec 27, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )शिवाजी नगर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन दिनांक 26 दिसंबर 2024 से 03 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है।   पृथम दिवस भव्य कलश यात्रा निकला गया यह कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ हो कर शिवाजी नगर डांडिया मैदान स्थित श्रीशक्ति मा दुर्गा मंदिर से पुनः कथा स्थल पहुंची यह दिव्य कथा वाचन कार्यक्रम प्रत्येक दिन दोपहर 03:00 बजे से आयोजित होगा।   कथा के वाचक श्री प्रकाश शर्मा पिसौद (चांपा) जी होंगे, जिनकी कथाओं में गूढ़ आत्मज्ञान और श्री कृष्ण की लीलाओं का अद्भुत वर्णन होता है। कार्यक्रम स्थल होगा – एल.आई.जी. 50, शिवाजी नगर, निहारिका, कोरबा।   इस आयोजन में श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का श्रवण करने का अवसर प्राप्त होगा, जो हमें जीवन के सच्चे उद्देश्य और भगवान श्री कृष्ण के दिव्य उपदेशों से अवगत कराती है।   कथा के माध्यम से भक्ति, ज्ञान और नैतिकता के सिद्धांतों को समझा जाता है, जो जीवन में शांति और समृद्धि लाने में सहायक होते हैं।   नामदेव परिवार ने यह आयोजन समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए विशेष रूप से तैयार किया है, ताकि सभी आयु वर्ग के लोग इस धार्मिक यात्रा का हिस्सा बन सकें।   कथा में भक्तिमार्ग, भगवान की उपासना और जीवन के सही मार्गदर्शन पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन