Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा में “साइबर चौपाल” का आयोजन।

राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।

राजौरी में भाजपा कार्यकर्ताओं का रोष मार्च, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पुतला फूंका।

किडनी-पेशाब की बीमारी के इलाज की बढ़ी सुविधा, शिवाय हॉस्पिटल में Consultant Urologist डॉ. वैभव कांत बदेरिया की सेवाएं।

: राजनीति का माध्यम निस्वार्थ और सशक्त जनसेवा हो :- शशि अग्रवाल ।

Vivek Sahu

Thu, Jan 16, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )जिले के वार्ड क्रमांक 25 शिवाजी नगर क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी में बीते लगभग 10 वर्षों से सक्रिय महिला नेत्री शशि अग्रवाल ने नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने की मंशा जताई है।   उन्होंने अपनी मजबूत दावेदारी भी की है। क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं व समाजसेवी सहित सभी मित्रों से भी उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है। उनके इस मंशा से संपूर्ण वार्ड के लोगों में भी हर्ष का माहौल है।   कांग्रेस नेत्री शशि अग्रवाल के समर्थकों की लंबी फेरिस्त है जो उन्हें पार्षद बनकर क्षेत्र की सेवा करते हुए देखना चाहते हैं।   शशि अग्रवाल के द्वारा लगातार समाज के उत्थान की दिशा में कार्य किए जाते रहे हैं। समाजसेवा के साथ-साथ क्षेत्र के सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यों में उनकी हमेशा भागीदारी रहती है। युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में तथा त्यौहारों व सामाजिक आयोजनों में उनका विशेष योगदान रहता है। उनके द्वारा वार्ड में प्रत्येक वर्ष कराए जा रहे प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करने से महिलाओं का लगाओ उनके प्रति काफी अच्छा है।   शशि अग्रवाल का कहना है कि पार्षद बनकर वे राजनीति के माध्यम से सशक्त जनसेवा करना चाहती हैं। अगर कांग्रेस पार्टी मौका देती है तो क्षेत्र में मौजूद समस्याओं को दूर करना उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। शशि अग्रवाल ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो युवाओं के लिए खेल मैदान के साथ- साथ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जावेगा। वार्ड के विद्यालय, आंगनबाड़ी सहित सभी सरकारी भवनों को हाईटेक बनाया जाएगा। अगर उन्हें पार्टी टिकट देती है तो वे जीतकर क्षेत्र के विकास के लिए क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हुए शिवाजी नगर को एक आदर्शवाद के रूप में स्थापित करेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन