Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा में “साइबर चौपाल” का आयोजन।

राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।

: मंडी अधिनियम के तहत कोरबा में अवैध भंडारित 160 क्विंटल धान पर हुई जब्ती की कार्यवाही।

Vivek Sahu

Thu, Nov 28, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) 27 नवम्बर 2024/ कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने प्रशासन द्वारा गंभीरता से कार्य किया का रहा है। जिला प्रशासन द्वारा समितियों में विक्रय हेतु आने वाले धान की मॉनिटरिंग की जा रही है। सरकारी जमीन में अतिक्रमण कर खेती करने वालों के विरुद्ध निरंतर जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। गोदाम, दुकानों में अवैध रूप से भंडारित धान पर जब्ती कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में कोरबा विकासखण्ड के ग्राम कोरकोमा के गज्जु अग्रवाल से 20 क्विंटल, मदनपुर के हसन खान से 20 क्विंटल, मदनपुर के राकेश जायसवाल से 30 क्विंटल, कोरकोमा के नरेश अग्रवाल से 30 क्विंटल, शिव अग्रवाल से 30 क्विंटल और निकित अग्रवाल से 30 क्विंटल सहित कुल 160 क्विंटल धान जब्त किया गया है। सभी के विरूद्ध मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। जिससे इस धान का समिति में पंजीकृत किसान के खाते से विक्रय ना हो पाए एवं पंजीकृत किसान अपने वास्तविक उपज को केंद्र में विक्रय कर सके। इस संबंध में और जानकारी के लिए खाद्य अधिकारी मोबाइल नंबर 9425201983 से संपर्क कर सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन