Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा में OBC जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

: स्कूल बस/ वैन का किया गया निरीक्षण। सजग कोरबा अभियान के तहत यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त कार्यवाही।

Vivek Sahu

Mon, Sep 2, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक बेनेडिक्ट मिंज एवं ज़िला परिवहन अधिकारी श्री विवेक सिन्हा के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की टीम के द्वारा स्कूल में चल रहे वाहनों का निरीक्षण और वाहन चालकों की चेकिंग की गई। आज दिनांक 01/09/2024 को पुलिस और परिवहन विभाग टीम के द्वारा स्कूल में चल रहे कुल 68 स्कूल बस/वैन को चेक किया गया। पुलिस टीम का यह उद्देश्य है कि स्कूलों में चल रहे स्कूल बस/वैन का रजिस्ट्रेशन दुरुस्त हो एवं साथ ही साथ वाहन चालक का लाइसेंस सही हो जिससे यातायात दुर्घटनाओं को नियंत्रित किया जा सके। बस ड्राइवर को यातायात नियमों का पालन करने हेतु हिदायत भी दिया गया।   निरीक्षण दौरान स्कूल बस/वैन को चेक किया गया कि उसमें पीला रंग है कि नहीं और आगे पीछे स्कूल बस लिखा है कि नहीं।   बस में फर्स्ट ऐड किट, अग्नि श्मन यंत्र, नीचे बस्ता रखने की जगह, स्पीड गवर्नर, डोर लॉक सिस्टम आदि सही है कि नहीं। बस एवं उसके ड्राइवर के दस्तावेज भी चेक किए गये।पुलिस के द्वारा स्कूल प्रबंधन को बस में एक टीचर अवश्य बैठाने के लिए निर्देशित किया गया।   स्कूल प्रबंधन को ड्राइवर का चरित्र सत्यापन नज़दीकी थाने में कराने के भी निर्देश दिये गये।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन