Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण।

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

: वनांचल में पहुँची सरोज पांडेय, करमा व सुवा नृत्यों के साथ हुआ पारंपरिक स्वागत

Vivek Sahu

Tue, Mar 19, 2024
कोरबा(न्यूज उड़ान ) जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम कल्दामार लायंस क्लब बालको के तत्वावधान में विभिन्न सेवा कार्यों को लेकर आयोजित शिविर में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व लोकसभा प्रत्याशी डॉ सरोज पाण्डेय बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उनका ग्रामवासियों ने करमा एवं सुवा नृत्य के साथ परम्परागत रूप में भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुश्री पांडेय ने ग्राम के ठाकुर देव की पूजन अर्चन कर किया। ततपश्चात उन्होंने गांव की महिलाओं से चर्चा कर स्थानीय मुद्दों से रूबरू हुई। जय जोहार के साथ डॉ सरोज पांडेय ने कहा कि लॉयंस क्लब अपने सेवा कार्यों से गरीबो की मदद कर एक मिशाल कायम कर रही है। उन्होंने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम हमारी संस्कृति व परम्परा को बचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण अचंल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आने वाले समय में हम ऐसे क्षेत्र के लिए सर्व सुविधायुक्त एंबुलेंस की व्यवस्था करने का प्रयास करेंगे। जिसमें दवाइयां, विभिन्न जांच आदि उपलब्ध हो। इस दौरान गोपाल कोडिया, गिरधर शर्मा, शैलेश सोमवंशी, कैलाश अग्रवाल, कमला राठिया, रेणुका राठिया, बीरबल सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन