Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा में OBC जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

: रक्षित केंद्र कोरबा परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल परेड का रिहर्सल किया गया।

Vivek Sahu

Sat, Sep 21, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में परेड ग्राउंड रक्षित केंद्र कोरबा में आने वाले समय में क़ानून व्यवस्था को देखते हुए बलवा ड्रिल परेड का रिहर्सल कराया गया।   शुक्रवार को परेड सलामी पश्चात करीब 118 पुलिसकर्मी को बलवा ड्रिल अभ्यास कराया गया। इसमें अश्रु गैस, वज्र वाहन, केन पार्टी, लाठी पार्टी , आर्म्स पार्टी , बलवा पार्टी, वरुण (वाटर कैनन दस्ता), एंबुलेंस पार्टी सम्मिलित हुए। अभ्यास में पुलिस की एक पार्टी दंगाई और दूसरी पार्टी बलवा ड्रिल की किट पहनकर इन्हें रोक रही थी। जैसे ही दंगाई बने पुलिसकर्मियों ने पथराव और उपद्रव शुरू किया तो पुलिसकर्मियों ने पहले बैरीकेड से इन्हें रोका। जब अनियंत्रित हो गए तो अश्रु गैस के गोले छोड़े, फिर कैन, लाठी और राइफल पार्टी के माध्यम से ड्रिल पूर्ण किया गया। इस ड्रिल अभ्यास में सभी राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना/चौकी/पुसके के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।   ड्रिल अभ्यास के माध्यम से पुलिस को बेहतर रूप से ऐसी परिस्थिति से निपटने के संबंध में बताया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन