Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

: 80 साल से ऊपर और दिव्यांग मतदाताओं को होम वोटिंग के लिए मतदान दलों और पीठासीन अधिकारियों का हुआ रेंडमाइजेशन

Vivek Sahu

Fri, Nov 3, 2023
कोरबा विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत जिले में दिव्यांग मतदाताओं और 80 साल से ऊपर के मतदाताओं को घर जाकर मतदान में सहयोग के लिए आज पीठासीन अधिकारियों और मतदान दलों का रेंडमाइजेशन प्रेक्षक श्री प्रियतु मंडल, कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार की उपस्थिति में किया गया। बताया गया कि प्रारूप 12 (घ) में आवेदन करने वाले अनुपस्थित श्रेणी के अंतर्गत कोरबा जिले में कुल 250 मतदाताओं ने सहमति दी है। जिसमें से कोरबा विधानसभा अंतर्गत 80 प्लस वाले 108 और दिव्यांग 39 कुल 147, रामपुर विधानसभा अंतर्गत 80 प्लस वाले 18, दिव्यांग मतदाता 9 कुल 27, कटघोरा विधानसभा अंतर्गत 80 प्लस वाले 20 और दिव्यांग में 7 तथा पाली-तानाखार अंतर्गत 80 प्लस वाले मतदाता 31 और दिव्यांग में 18 कुल 49 मतदाताओं ने सहमति पत्र दिया है। इन मतदाताओं के होम वोटिंग हेतु आज 15 पीठासीन अधिकारियों और 15 मतदान दलों का रेंडमाइजेशन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। कुल 13 पीठासीन अधिकारियों और 13 मतदान दलों को जिम्मेदारी दी गई है। कोरबा विधानसभा में 7 और अन्य में 2-2 दलों की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि 2 पीठासीन और 2 मतदान दलों को रिजर्व में रखा गया है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे तथा रिटर्निंग अधिकारी, एनआईसी के अधिकारी हेमंत जायसवाल उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन