Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु घुमन्तु पशुओं में लगाया गया रेडियम बेल्ट

Vivek Sahu

Wed, Jul 26, 2023
कोरबा।   शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्ग में घुमन्तु पशुओं को सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु कार्यवाही की गई। इससे पहले जिले के कोरबा व पाली क्षेत्र में राजमार्गों में रेडियम बेल्ट लगाया गया। इसी क्रम में 25 जुलाई को चांपा-कोरबा राजमार्ग पर उरगा में 25 पशुओं को रेडियम बेल्ट लगाया गया है। इस कार्य में पशु चिकित्सालय भैसमा प्रभारी डॉ. सतीश राठौर के नेतृत्व में ईश्वर श्रीवास परिचारक एवं क्षेत्र के पशुधन मित्रों का सहयोग रहा। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ. एस.पी. सिंह द्वारा पशुपालकों से अपील की गई है, कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में विभाग का सहयोग करें, अपने पशुओं को सड़कों पर ना छोड़े, रेडियम बेल्ट लगाने में सहयोग करें, लगे रेडियम बेल्ट, स्टीकर को ना छेडे़ं। /बसंत/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन