Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा में OBC जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

: शिवाजी नगर डांडिया उत्सव समिति द्वारा गरबा आयोजन की तैयारी शुरू,समिति द्वारा पास व्यवस्था खत्म की गई।

Vivek Sahu

Sat, Sep 28, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा के दौरान मां भगवती की आराधना के साथ-साथ डांडिया एवं गरबा उत्सव का अपना एक अलग महत्व है, नवरात्रि के दौरान हर आयु वर्ग के लोगों में अलग उत्साह का संचार होता है।   गरबा डांडिया उत्सव की परंपरा को आगे बढाते हुए शिवाजी नगर गरबा डांडिया उत्सव समिति के द्वारा भव्य आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।   30 वर्ष पूर्व शिवाजी नगर के प्रांगण में शुरू हुआ गरबा डांडिया उत्सव आज पूरे जिले में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है. गरबा डांडिया उत्सव के दौरान कॉलोनी सहित पूरे जिले के लगभग 600 से अधिक लोग मैदान में डांडिया करके मां भगवती की आराधना करते हैं। इस बार शिवाजी नगर डांडिया गरबा उत्सव समिति ने बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है डांडिया उत्सव के दौरान पास व्यवस्था को पूरी तरह से खत्म कर दिया है.एवं डांडिया गरबा करने वालों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि मातृशक्ति देवी की आराधना पूर्ण सात्विकता एवं परंपरागत ढंग एवं शांति से आपके सहयोग से संपन्न किया किया जाएगा आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन