Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: पुलिस के द्वारा डीजल चोर गिरोह के ऊपर कसा गया शिकंजा

Vivek Sahu

Fri, Jan 19, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.01.2024 को प्रार्थी कृष्णा प्रसाद सतनामी लगभग शाम 06.30 बजे खदान में गस्त के लिये निकला था अपने सहकर्मी संजय कुमार दुबे के साथ की गस्त के दौरान सूचना मिली कि बरकुटा फेस एक में खडी सरफेश माईनर मशीन नंबर KSM 403 - 52 से कुछ लोग डीजल निकाल कर चोरी कर रहे है कि सूचना थाना कुसमुंडा को दिया गया।   थाना प्रभारी कुसमुंडा के द्वारा इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी कुसमुंडा मनीष नगर एवं थाना स्टाफ एवं त्रिपुरा राईफल के साथ जाकर घटनास्थल की घेराबंदी कर मौके पर जाकर देखा तो कैम्पर क्रमांक UP 64 T 7495 में एक ड्रम में भरा लगभग 200 लीटर डीजल मशीन से निकाल कर कैम्पर में पांच आदमी लोड कर चुके थे और कैम्पर में बैठकर भागने की कोशिश कर रहे थे। जिसे मौके पर ही पकडे जिनसे नाम पूछने पर अपना नाम 01. नवीन पिता भुनेश्वर सिंह उम्र 21 वर्ष, 02. दिलीप सिंह पिता लक्ष्मण सिंह 32 वर्ष, 03. किरन कुमार यादव पिता स्व० लालाराम 28 वर्ष, 04. अजय कुमार पिता आधार साय उम्र 30 वर्ष, 05. सूरज कुमार पिता रोहित कुमार उम्र 24 वर्ष बताया गया।   जो सभी को कैम्पर एवं डीजल के साथ थाना लाकर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।     आरोपीगण - 01. नवीन सिंह पिता मुनेश्वर सिंह उम्र 21 सा. धरमपुर गेवरा बस्ती थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा छ.ग.। 02. दिलीप सिंह कंवर पिता लक्ष्मण सिंह कंवर उम्र 32 वर्ष सा. कुटेशर नगोई थाना कटघोरा जिला कोरबा। 03. किरण कुमार यादव पिता स्व. लाला यादव उम्र 28 वर्ष सा. खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा। 04. अजय कुमार यादव पिता आधार साय यादव उम्र 30 साल सा. जेलपारा नरईबोध थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा। 05. सूरज कुमार विश्वकर्मा पिता रोहित विश्वकर्मा उम्र 24 साल सा. पाँसरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर वर्तमान पता गेवरा बस्ती थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ.ग.) ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन