Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा में OBC जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

: जुराली के गदेलीपारा व पुछापारा में नशे के सौदागरों के यहां पुलिस की दबिश।

Vivek Sahu

Tue, Oct 1, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )विवरण- जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिले में सजग कोरबा अभियान अवैध नशे के कारोबार में नकेल कसने पूरी कोशिश जारी है रोजाना जिले के सभी थाना चौकियों में कार्यवाही भी की जा रही है। इस तारतम्य में आज जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नेहा वर्मा व कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने आज सुबह अपनी पूरी टीम के साथ कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र के जुराली के गदेली पारा व पुछापारा में सघन कार्यवाही करते हुए 121 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया।   कटघोरा पुलिस की पुछापारा में की गई कार्यवाही में एक व्यक्ति संजय सारथी पिता दुकालू सारथी उम्र 32 शराब परिवहन करते हुए भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की तत्परता से व्यक्ति को धर दबोचा गया।   कटघोरा पुलिस ने जुराली के गदेली पारा में कार्यवाही करते हुए 121 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 3 आरोपी जिसमें चंद्रपाल सिंह पिता सुमेर सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी जुराली, इंद्रपाल सिंह पिता सुमेर सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी गदेली पारा जुराली, देव कुमार पिता प्रेम सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी गदेली पारा जुराली के हैं। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।   आज की कार्यवाही में कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी व उनकी टीम उप निरीक्षक शिवकुमार कोसरिया, सहायक उपनिरीक्षक राम पांडेय, प्रधान आरक्षक, निलेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक गोपाल यादव, आरक्षक रमेश कश्यप, महिला आरक्षक रामेश्वरी कंवर, आरक्षक पुष्पेंद्र कुर्रे, आरक्षक अजय खुटले व पुलिस कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन