Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण।

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

: निजी स्कूलों के मनमानी फीस बढ़ोतरी पर रोक लगाने की मांग* पालक संघ ने सौंपा ज्ञापन

Vivek Sahu

Thu, Apr 4, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )जिले में संचालित निजी विद्यालय द्वारा नये शिक्षा सत्र में मनमानी तरीके से 20 से 25% तक स्कूल फीस में बढ़ोतरी कर दिया गया है। जिसका कोरबा पेरेंट्स एसोसिएशन की ओर से विरोध करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।   कोरबा पेरेंट्स एसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियम अधिनियम 2020 का हवाला देते हुए कहा है कि बगैर कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी के अनुमति के किसी भी स्कूल में 8% से ज्यादा फीस के बढ़ोतरी नहीं किया जा सकता है । लेकिन कोरबा के निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से पालकों से लूट करते हुए फीस में बढ़ोतरी किया गया है। अधिनियम के अनुसार कोई भी स्कूल 8% से ज्यादा फीस में बढ़ोतरी नहीं कर सकता है।   लेकिन शहर के कुछ बड़े निजी स्कूल मनमानी करते हुए 20 से 25 परसेंट तक स्कूल फीस में बढ़ोतरी किए हैं। कोरबा पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नूतनसिंह ठाकुर ने जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर अभिभावकों से फीस के नाम पर लूट को रोकने की मांग किया है।   जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में नियम विरुद्ध तरीके से 8% से ज्यादा फीस बढ़ाने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की मांग किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन