Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें: कलेक्टर कुणाल दुदावत।

केसीसी में "अभीरंग 2026" का भव्य आयोजन।

झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

चौकी रजगामार, थाना बालकोनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

कोरबा में OBC जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

: भाजपा ही भारत को विश्व गुरु बना सकती है - हितानंद

Vivek Sahu

Wed, Aug 28, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )बाकीमोगरा मंडल में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की बैठक संपन्न हुई। प्रमुख वक्ता के रूप में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल शामिल हुए। सदस्यता अभियान संबंधी अनेकों बारीकियां से उपस्थित सभा को उन्होंने परिचित कराया। उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष में कार्यकर्ता गण को 20 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है जिसमें कोरबा जिला को 2 लाख एवं बाकी मोगरा मंडल को 12000 सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भारत को 2047 तक विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य है। यह तभी संभव है जब हमारा संख्या बल बढ़ा रहे। पिछले बार सदस्यता अभियान के उपरांत भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई थी। कार्यक्रम के दौरान मनचस्थ अतिथियों में शैल राठौर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बाकी मोंगरा, कमला देवी बरेठ उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा,पूर्व मंडल अध्यक्ष भागवत विश्वकर्मा, अजीत केवट, पार्षद प्रभावती चौहान, लखपत शर्मा, मंडल महामंत्री हनुमान प्रसाद पांडे, मनीष मिश्रा, ज्योति महंत एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन