Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त किए गए

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी:

गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पुष्पांजलि अर्पित

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

: स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती के अवसर पर कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर द्वारा स्वामी विवेकानंद उद्यान (अप्पू गार्डन) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Vivek Sahu

Mon, Jan 13, 2025
यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति के प्रेरणास्त्रोत और युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद को समर्पित था। कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ संवाद आयोजित हुआ।   इसमें भारतीय संस्कृति और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को युवाओं तक पहुंचाने के महत्व पर चर्चा की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय नेता राम विचार नेताम और छत्तीसगढ़ राज्य के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।   नेताम ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। वहीं, मंत्री लखनलाल देवांगन ने स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बताते हुए कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हिस्सा लिया।   यह आयोजन न केवल स्वामी विवेकानंद के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर था, बल्कि उनके विचारों को समाज में प्रसारित करने की एक महत्वपूर्ण पहल भी थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन