Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने किया माँ तुझे सलाम का आयोजन हजारों लोग हुए शामिल।

Vivek Sahu

Thu, Aug 17, 2023
कोरबा / आजादी के 76वीं वर्षगांठ पर डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की ओर से राजीव गाँधी ऑडिटोरियम में माँ तुझे सलाम कार्यक्रम का आयोजन, जिसमें शहर के कई स्कूलों और कॉलेजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिन्होंने स्टेज पर अपने देशभक्ति के गीतों से शाम 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक समा बांधा जो देखते ही बन रहा था। जिसमें दिनभर लोगों का आना जाना लगा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के दिन लोगों में अपने देश के प्रति एक अलग ही उत्साह उमंग से ओतप्रोत होते हैं। डिजीटल मीडिया एसोसिएशन ने देशभक्ति कार्यक्रम को आयोजित किया, जहाँ स्कूल कॉलेज के कार्यक्रम में लोगों को अपने ग्रुप डांस और गानों से मंत्रमुग्ध किया, सभी दिग्गज स्कूल और कॉलेजों के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत गए, एक छोटी बच्चि ने मंच पर बहुत ही सुंदर कथक डांस का प्रदर्शन किया। आम जनता की भारी भीड़ इस भव्य कार्यक्रम को देखने के लिए आई हुई थी। कोरबा की जनता ने इस कार्यक्रम की जमकर सराहना की और इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की साक्षी बने।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन