Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली सद्भावना शपथ

Vivek Sahu

Sat, Aug 19, 2023
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में शुक्रवार को सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सद्भावना शपथ ली। राष्ट्रीय सद्भावना दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री सौरभ कुमार द्वारा जिला कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। सभी अधिकारी कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने सहित हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, खनिज अधिकारी प्रमोद नायक, डिप्टी कलेक्टर श्री सरोज महिलांगे सहित जिला कार्यलय के विभिन्न विभागों अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गाँधी की जयन्ती 20 अगस्त को हर वर्ष सद्भावना दिवस पर अधिकारी एवं कर्मचारियों को कार्यालय प्रमुख द्वारा शपथ दिलाई जाती है। चूंकि इस बार 20 अगस्त को रविवार का अवकाश होने के कारण सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को आज सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन