Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: वीडियो अवलोकन टीम के कार्यालयीन कार्यों हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों की गई तैनाती

Vivek Sahu

Tue, Oct 17, 2023
कोरबा  जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने आदेश जारी कर वीडियो अवलोकन टीम के कार्यालयीन कार्यों हेतु कर्मचारियों की ड्युटी लगाई है तथा संबंधित कर्मचारियों को आदेशित किया है कि वे टीम की नोडल अधिकारी श्री सरोज महिलांगे, डिप्टी कलेक्टर कोरबा एवं वीडियोग्राफी शाखा के अधीनस्थ अपना कार्य संपादन करें। जारी आदेश के अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-20 रामपुर हेतु श्री मनीष कुमार पटेल, सहायक प्राध्यापक कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा के साथ श्री अरूण दुबे, सहायक ग्रेड-2, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरबा एवं श्री जी.आर. देवांगन, सहायक ग्रेड-2 परियोजना प्रशासन आदिवासी विकास कोरबा की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-21 कोरबा हेतु श्री पियाधन पैंकरा, सहायक प्राध्यापक श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय दर्री रोड कोरबा के साथ श्री नरेन्द्र भारद्वाज, सहायक ग्रेड-2 कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कोरबा एवं श्री हरिप्रसाद बंजारे सहायक ग्रेड-3 सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरबा की ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-22 कटघोरा हेतु श्री प्रकाश साहू, सहायक प्राध्यापक मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय कोरबा के साथ श्री सुखसागर प्रसाद दरवेश, लेखापाल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर कोरबा तथा श्री सोमेश्वर सिंह सहायक ग्रेड-2 कार्यालय वनमण्डलाधिकारी कोरबा की ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-23 पाली-तानाखार हेतु श्री रमेश कुुमार मौर्य सहायक प्राध्यापक शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय कोरबा के साथ श्री गोपेश कुमार साहू सहायक ग्रेड-2 कार्यालय मुख्य अभियंता सीएसईबी पश्चिम तथा श्री राम प्रसाद ढीमर सहायक ग्रेड-2 कार्यपालन अभियंता (वितरण ग्रामीण) सीएसईबी कोरबा की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन