Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: भारत देश के 14 वें उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड के विरुद्ध टीएमसी सांसद की आपत्तिजनक मिमिक्री करने तथा कॉंग्रेस साँसद राहुल गाँधी द्वारा वीडियो बनाकर उपराष्ट्रपति जी का मजाक बनाये जाने के विरोध में भाजपा जिला एवं किसान मोर्चा कोरबा द्वारा आज स्थानीय ट्रांसपोर्ट नगर चौक में सांसद राहुल गाँधी का पुतला दहन किया गया।

Vivek Sahu

Thu, Dec 21, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान ) "राहुल गांधी शर्म करो" के नारों के साथ भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और टीएमसी सांसद के कृत्य पर कड़ी आपत्ति दर्ज करायी। इस अवसर पर भाजपा नेता जोगेश लांबा ने कहा कि कॉंग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनके परिवार ने हमेशा देश के संवैधानिक पदों की गरिमा को ठेस पहुंचाई है ,इससे पहले भी कॉंग्रेस ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का भी अपमान किया था https://youtu.be/nqho5Gzbjmc???si=jEhrxjomQAp3FR8x   पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट द्वारा पास ऑडिनेंस को प्रेस के सामने फाड़कर राहुल गांधी ने पूर्व में भी अपनी ही सरकार के प्रधानमंत्री का घोर अपमान किया है। भाजपा इस कृत्य की घोर निंदा करती है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री टिकेश्वर राठिया ने कहा कि कॉंग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सदन परिसर में उपराष्ट्रपति का अपमान कर लोकतंत्र को कलंकित करने का काम किया है, उन्हें तत्काल अपने कृत्य के लिए माफी माँगनी चाहिए।   https://youtu.be/zKTvkn-T0sY?si=KQCiWEZbv6-qNiIj   कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, अजय विश्वकर्मा, ईश्वर साहू, लक्ष्मी श्रीवास, सुमन सोनी, योगेश मिश्रा, मनोज लहरे, दिनेश वैष्णव, हेमलाल झारिया, राजू गुप्ता, पंकज सोनी, सरजू अजय, संजू देवी राजपूत, राजेश लहरे, संजय कुर्मवंशी, लक्ष्मण श्रीवास, संजीव शर्मा, शिव चंदेल, मंजू सिंह, रमा मिरी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा, नवदीप नंदा, अजय चंद्रा, राम अवतार पटेल, चंदन सिंह, तृप्ति सरकार, चंद्रभूषण झा, राजेश सोनी, प्रकाश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, हरिराम साहू, दीनदयाल पटेल, संजय कुमार पटेल, पार्षद गणों में चंद्रलोक सिंह, सुफल दास महंत, गोलू पांडे, नारायण दास महंत, पुराइन बाई, कृष्णा यादव, गौरव मिश्रा, बृजेश यादव, मनोज साहू, विवेक राजवाड़े सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन