Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

: प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने वाले न्यूज़ पोर्टल और अखबारों को किया गया चिन्हित

Vivek Sahu

Tue, Nov 7, 2023
कोरबा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय किए गए गाइडलाइंस और दिए गए निर्देशों के उल्लंघन करने वालों पर नज़र रखने और आवश्यक कार्यवाही के लिए अनुशंसा करने वाली जिला स्तरीय मीडिया अनुप्रमाणन और मीडिया अनुवीक्षण कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक 7 नवम्बर को आयोजित की गई है। इस बैठक में पैडन्यूज़ को लेकर निर्णय लेने के साथ सम्बन्धितों को नोटिस जारी करने और जवाब के आधार पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करने के सम्बंध में निर्णय लिया जाएगा। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में गठित इस समिति के समक्ष मीडिया अनुवीक्षण अंतर्गत प्रिंट, सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पैडन्यूज़ के प्रस्तुत प्रकरणों को आवश्यक कार्यवाही के लिए रखा जाएगा। टीम द्वारा 24 घंटे की जा रही निगरानी और उनके द्वारा बनाये गए प्रकरणों का आधार पर जिला स्तरीय कमेटी द्वारा आगे की कार्यवाही की जाएगी। टीम द्वारा प्रिंट और वेबपोर्टल न्यूज़ सहित अन्य माध्यमों में खास प्रत्याशियों को लेकर बनाये जा रहे विशेष माहौल को लेकर प्रकरण प्रस्तुत किए गए हैं। समाचारों के माध्यम से एक ही प्रकार की भाषा शैली, अपार जन समर्थन मिलने और विशेष बखान करते हुए चुनाव में उम्मीदवार के पक्ष में बनाये जा रहे माहौल के आधार पर प्रकरण तैयार किए गए हैं। समिति के समक्ष रखे जाने वाले इन प्रकरणों पर निर्णय लेने के पश्चात आवश्यक कार्यवाही हेतु रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया जाएगा। उम्मीदवार द्वारा सहमति से अपने पक्ष में समाचार जारी कराने व पैडन्यूज़ होने पर संबंधित उम्मीदवार के निर्वाचन खर्च में निर्धारित दर के आधार पर राशि जोड़ी जाएगी। उनके असहमति पर आगे की कार्यवाही के लिए प्रकरण तैयार कर प्रेषित किया जाएगा। गौरतलब है कि जिले में टीम द्वारा पैडन्यूज़ पर कड़ी नजर रखी जा रही है। समाचारों के जरिए बनाये जा रहे किसी प्रत्याशी के मामलों को चिन्हित कर रखा जा रहा है। जिले में आए ऑब्जर्वर द्वारा भी पैडन्यूज़ को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन