Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: कोरबा जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक  श्री जितेंद्र शुक्ला ने शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया

Vivek Sahu

Sat, Oct 14, 2023
कोरबा जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक  श्री जितेंद्र शुक्ला ने शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान सलामी गार्ड द्वारा उन्हें सलामी दी गयी। पुलिस अधीक्षक महोदय का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा एवम अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया | पुलिस अधीक्षक महोदय ने कार्यालयीन स्टाफ का बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवम चुनाव संबधी पत्राचार की जानकारी तत्काल भेजने निर्देशित किये । जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवम सभी थाना / चौकी प्रभारी की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए आगामी चुनाव को निष्पक्ष , निर्भीक एवम शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने निर्देश दिए । सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करने हिदायत दिए साथ ही आगाह किये कि कानून व्यवस्था के सुचारू संचालन में किसी प्रकार की अनियमितता नही बरती जाएं। जनता से प्राप्त शिकायत एवम समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उसका निराकरण त्वरित किया जाए। विजिबल पोलिसिंग में ध्यान देने फरार आरोपी एवम वारंटियों को न्यायालय में पेश करने निर्देशित किये ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन