Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: कबीर की वाणी को आज घर-घर पहुचाने की आवश्यकताःउपमुख्यमंत्री अरुण साव।

Vivek Sahu

Tue, Jul 8, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण कुमार साव और उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन आज बांकीमोंगरा में आयोजित कबीर प्राकट्य दिवस समारोह में शामिल हुए।   वे चौका आरती में शामिल होकर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।   इस दौरान उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि कबीर ने सत्य का मार्ग दिखाया है। उनकी वाणी दुनिया में आज भी प्रासंगिक है। उनके अनुयायी देश ही नहीं दुनिया भर में है।   उपमुख्यमंत्री साव ने आगे कहा कि आज कबीर की वाणी को, उनके संदेश को घर-घर में पहुचाने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के लोगो द्वारा बताए समस्या का निराकरण की बात कही। श्री साव ने कबीर आश्रम बांकी मोंगरा में आश्रम भवन निर्माण के लिए 10 लाख की राशि प्रदान करने की घोषणा की। संत कबीर प्राकट्य दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि संत कबीर सर्वव्यापक है। उन्हें दुनिया के लोग मानते हैं। हम सभी को उनके बताए हुए रास्ते में चलना चाहिए। इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, अध्यक्ष नगर पालिका बांकीमोंगरा श्रीमती सोनी विकास झा, पूर्व मंत्री ननकीराम कँवर, कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी,निगमायुक्त आशुतोष पांडेय और समाज के अमरूदास महंत, विष्णुदास महंत आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन