Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कोरबा महाराणा प्रताप नगर में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की हिम्मत से बची सोने की चेन।

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा में “साइबर चौपाल” का आयोजन।

राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।

: वार्ड क्रमांक 18 से नरेंद्र देवांगन अधिकृत रूप से पार्षद हुए निर्वाचित।

Vivek Sahu

Sat, Feb 1, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )कोरबा नगर निगम वार्ड 18 से निर्वाचित होने के बाद श्री देवांगन बोले मॉडल वार्ड के रूप में विकसित होगा कोहड़िया। कोहड़िया से निर्विरोध निर्वाचित हुए भाजपा के वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन को निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत रूप से निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाण पत्र जारी किया। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र पार्षद नरेंद्र देवांगन को दिया गया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि समुचित विकास, वार्ड के हर घर से आत्मीय रिश्ता, विकास कार्यों को समय रहते जमीन पर उतार लोगों को बेहतर सुविधा दिलाने का ही परिणाम हैं की कि आज वार्ड के एक एक गणमान्य नागरिक का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी 5 वर्षों में विष्णु देव की सरकार में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन की नेतृत्व में शहर के सभी 67 वार्ड का समुचित विकास हो रहा है। आने वाले 5 वर्षों में वार्ड क्रमांक 18 को मॉडल वार्ड के रूप में विकसित करने की योजना के साथ कार्य किए जायेंगे।   इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, आरिफ खान, अखिलेश पांडे, रामकुमार राठौर, नरेंद्र गोस्वामी, कपूर चंद पटेल, रवि सहित अन्य उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन