Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

: गर्भवती माताओं को मातृत्व वंदन योजना में 6 हजार व विवाहित महिला को 1 हजार देने मोदी की गारंटी

Vivek Sahu

Sat, Nov 11, 2023
कोरबा। भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन भाजपा सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। श्री देवांगन भाजपा को प्रचंड मतों से जीताकर छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने की अपील करते हुए महिलाओं से संबंधित भाजपा सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दे रहे हैं। श्री देवांगन ने अपने क्षेत्रीय जनसंपर्क के दौरान खासकर महिलाओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा महिलाओं के सम्मान व आर्थिक मजबूती के लिए काम किया है। बच्चों के पोषण से लेकर उनके शिक्षा के लिए कदम उठाए हैं तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने महिला स्व सहायता समूहों से रेडी-टू-ईट निर्माण का काम छीनकर उन्हें बेरोजगार कर दिया। कांग्रेस की सरकार महिलाओं से उनका हक छीन रही है तो हम उन्हें और मजबूत करने योजनाएं बना रहे हैं। गर्भवती माताओं को मातृत्व वंदन योजना में 6 हजार रुपए और द्वितीय संतान बालिका होने पर एकमुश्त 5 हजार रुपए देने की योजना भाजपा सरकार ने लागू की है जिसका लाभ छत्तीसगढ़ और कोरबा की महिलाओं को भी मिल रहा है। इससे आगे बढक़र मोदी की गारंटी में अब हर विवाहित महिला को प्रतिमाह 1 हजार रुपए दिया जाएगा। इसके लिए हमने पंजीयन फार्म भी लेना शुरू कर दिया है। श्री देवांगन ने कहा कि सभी वर्गों के विकास के लिए भाजपा एक मात्र विकल्प है और इसे चुनकर प्रचंड मतों से कोरबा में विधायक व छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार चुनें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन